मार्गशीर्ष माह का कृष्ण प्रदोष व्रत रखने के फायदे

Ravi pradosh vrat 2023: प्रदोष व्रत को हम त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जानते हैं।  यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। हर माह 2 प्रदोष होते हैं एक कृष्ण पक्ष का और दूसरा शुक्ल पक्ष का। मार्गशीर्ष माह के प्रदोष का ज्यादा महत्व मना जाता है। इस बार 10 दिसंबर 2023 को रवि प्रदोष व्रत रहेगा। रवि प्रदोष का व्रत करने के कई फायदे हैं।
 
  1. हर प्रदोष व्रत को रखने के फायदे भी अलग अलग है। जिस वार को जो प्रदोष आता है उसे उस वार के नाम से ही जाना जाता है।
  2. सोमवार के दिन के प्रदोष व्रत को सोम या चन्द्र प्रदोष कहते हैं। इस प्रदोष का व्रत रखने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ती होती है।
  3. मंगलवार के दिन के प्रदोष व्रत को भौम या मंगल प्रदोष कहते हैं। इस दिन व्रत रखने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है। सेहत अच्छी रहती है।
  4. बुधवार के दिन के प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष कहते हैं। इस व्रत को करने से हर तरह की कामना सिद्ध होती है।
  5. बृहस्पति के दिन के प्रदोष व्रत को गुरु प्रदोष कहते हैं। इस दिन व्रत रखने से शत्रुओं का नाश होता है।
  6. शुक्रवार के दिन के प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष कहते हैं। इस दिन व्रत रखने से जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होती है और दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है।
  7. शनिवार के दिन के प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष कहते हैं। इस दिन व्रत रखने से संतान प्राप्ति की प्राप्ति होती है या इच्‍छित फल की प्रप्ति होती है।
  8. रविवार के दिन के प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष कहते हैं। इस दिन व्रत रखने से आयु में वृद्धि होती है अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
रवि प्रदोष व्रत रखने के 10 फायदे:-

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी