रक्षा बंधन 2019 के शुभ मुहूर्त यहां मिलेंगे आपको, शोभन, सिद्धि और सौभाग्य योग में मनेगा पर्व

रक्षा बंधन का अत्यंत शुभ और सुंदर पर्व इस वर्ष 15 अगस्त को है। इस दिन सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त तलाशे जाते हैं। भाई और बहन दोनों एक दूसरे की सुरक्षा और समृद्धि की कामना करते हैं इसलिए सबसे अच्छे मुहूर्त में राखी बांधने की शुभेच्छा रहती है। आइए हम आपको बताते हैं इस साल कौन से बेहतरीन संयोग बन रहे हैं और किस समय राखी बांधना होगा सबसे श्रेष्ठ.... 
 
1. इस बार सौभाग्य और सिद्धि योग में भाई की कलाई पर 15 अगस्त को बहनें रेशम की डोर बांधेंगी। 19 साल बाद यह ऐसा अवसर होगा जब स्वतंत्रता दिवस और राखी का त्योहार साथ मनाया जाएगा। 
 
2. इस वर्ष रक्षाबंधन के एक दिन पहले भद्रा का दोष मिटने और 4 दिन पहले देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से पर्व की शुभता बढ़ गई है। पर्व पर भद्रा का साया नहीं पड़ने से दिनभर राखी बांधी जा सकेगी।
 
3. पूर्णिमा तिथि 14 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी जो अगले दिन से 15 अगस्त गुरुवार को शाम 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। 
 
4. इस वर्ष भद्रा रक्षाबंधन के एक दिन पहले 14 अगस्त बुधवार की दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से तड़के 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। शुभ श्रवण नक्षत्र भी 14 अगस्त की सुबह 5 बजकर 19 मिनट से दूसरे दिन 15 अगस्त की सुबह 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। 14 अगस्त को ही सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर सौभाग्य योग लगेगा जो दूसरे दिन 15 अगस्त को सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग लगेगा।
 
5. इस वर्ष 19 वर्ष बाद स्वतंत्रता दिवस और राखी एक ही दिन मनाए जाएंगे। रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। यह दिन देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। मान्यता है कि देवगुरु बृहस्पति ने देवराज इंद्र की विजय प्राप्ति के लिए इंद्र की पत्नी को रक्षा सूत्र बांधने को कहा था। इसके बाद से पर्व की शुरुआत हुई थी।
चौघड़िया के अनुसार रक्षासूत्र बांधने के सबसे सही शुभ मुहूर्त
 
शुभ : सुबह 06.04 से 07.40 और शाम 5.17 से 06.53 बजे तक।
 
चर : सुबह 10.52 बजे से दोपहर 12.28 और रात 08.18 से 09.41 बजे तक।
 
लाभ : दोपहर 12.29 से 02.04 बजे तक।
 
अमृत : शाम 06.54 से रात 08.17 बजे तक।
 
श्रवण कुमार पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त
 
- दोपहर : 12. 04 बजे से 12.28 बजे तक (अभिजीत+चर)

ALSO READ: रक्षा बंधन 2019 : इस बार भद्रा नहीं है अशुभ, जानिए राखी बांधने के खास मुहूर्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी