महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, 8 बीमार

गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (14:27 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के चमोर्शी तालुका के एक गांव में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में बताया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना लक्ष्मणपुर में बुधवार शाम हुई, जब कुछ लोगों ने शराब की अवैध भट्टी पर शराब का सेवन किया। शराब पीने के बाद सभी अचेत हो गए।
ALSO READ: मुरैना जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुकेश किरार चेन्नई से गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि बीमार हुए लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। आष्टी स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती 8 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान प्रकाश फकीरा गौरकर (53) और रमेश नानाजी धूमने (52) के तौर पर हुई। दोनों लक्ष्मणपुर गांव के निवासी थे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी