रांची में पिकअप वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 महिलाओं की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (11:16 IST)
3 women died in collision between van and tractor: झारखंड के रांची जिले में सोमवार की सुबह सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद एक पिकअप वैन (van) की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिससे उसमें (वैन में) सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रातुचट्टी इलाके में हुआ।

ALSO READ: lakhisarai road accident: बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत
 
चैती छठ की पूजा के लिए जलाशय की ओर जा रही थीं महिलाएं : रातु पुलिस थाने के निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने बताया कि ये महिलाएं चैती छठ के मौके पर पूजा के लिए एक जलाशय की ओर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी