मुंबई के चेंबूर इलाके की चॉल में आग से 9 लोग झुलसे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (10:48 IST)
Fire in chawl of Chembur area: मुंबई के चेंबूर इलाके में रसोई गैस के रिसाव के बाद लगी आग में 9 लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निश्मन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 11.45 बजे चेंबूर पूर्व में सिद्धार्थ कॉलोनी की एक चॉल में रसोई गैस का रिसाव हो गया।
 
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक दमकल गाड़ी, एक जेटी और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर 10 से 15 मिनट में काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 17 साल के 1 लड़के समेत 9 लोग झुलस गए। घायलों को शहर के 4 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी