दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, भीख के पैसों से बनाई करोड़ों की संपत्ति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 14 मार्च 2024 (15:23 IST)
richest bagger of world : मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान में भीख मांगने वाला भरत जैन ‍दुनिया का सबसे अमीर भिखारी है। उसने भीख के पैसों से करोड़ों की संपत्ति बनाई। मुंबई और पुणे में उसके कई मकान है।
 
भरत हर माह मांग भीख मांगकर लगभग 75 हजार रुपए महीना कमाता है। इस तरह उसकी सालाना कमाई 9 लाख रुपए हैं। उसकी नेटवर्थ 8.50 रुपए हैं। इसमें भीख वाली कमाई के अलावा उनके बिजनेस से होने वाली आय को भी शामिल किया गया है। वह मुंबई में जिस घर में रहता है उसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपए है। 
 
भरत के परिवार में उसकी पत्नी, 2 लड़के, 1 भाई और पिता है। बच्चे कॉन्वेट स्कूल में पढ़ते हैं। परिवार के लोगों ने उससे कई बार यह काम छोड़ने को कहा। हालांकि उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। 
 
भरत का परिवार एक स्टेशनरी की दुकान चलाता है। उसने अपने घरों और दुकानों को किराए पर भी दिया हुआ है। इससे भी उसे यह माह लाखों रुपए की आय होती है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी