कोलकाता में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, भाजपा नेता समेत 11 लोग गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (22:50 IST)
Prostitution racket busted in Kolkata : भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता और 10 अन्य लोगों को हावड़ा जिले के एक होटल में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर देह व्यापार में शामिल नेताओं को बचाने का आरोप लगाया।
 
संदेशखाली की घटनाओं से ध्यान हटाने की कोशिश : एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर देह व्यापार में शामिल नेताओं को बचाने का आरोप लगाया। भाजपा ने पलटवार करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ दल संदेशखाली की घटनाओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है जहां महिलाओं ने तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
ALSO READ: नवी मुंबई में 17 वर्षीय लड़की चला रही थी देह व्यापार का अड्‍डा!
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता सब्यसाची घोष और उनके 10 सहयोगियों को गुरुवार शाम संकरेल इलाके के एक होटल पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस छापेमारी के दौरान कथित तौर पर भाजपा नेता द्वारा संचालित होटल से कई लड़कियों और महिलाओं को बचाया गया।
 
7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा : उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 116 के पास स्थित होटल में लड़कियों और महिलाओं को लाकर देह व्यापार रैकेट चला रहे थे। उन्होंने बताया कि घोष को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
 
भाजपा पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भाजपा नेता सब्यसाची घोष नाबालिग लड़कियों से हावड़ा के संकरेल इलाके के होटल से देह व्यापार कराते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने 11 आरोपियों और छह पीड़िताओं को मौके से पकड़ा है। यह भाजपा है। वे बेटी की रक्षा नहीं करते, वे दलालों की रक्षा करते हैं।
 
भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश कर रही तृणमूल कांग्रेस : तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई की प्रदेश अध्यक्ष सयानी घोष ने कहा, भाजपा ममता बनर्जी की छवि खराब करने के लिए ‘ओवरटाइम’ काम कर रही है, वहीं भाजपा के हावड़ा किसान मोर्चा के सचिव सब्यसाची घोष को नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने के आरोप में संकरेल के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने दावा किया कि तृणमूल भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है जिस पर कोई विश्वास नहीं करेगा।
ALSO READ: UP में देह व्यापार का भंडाफोड़, नानी कराती थी नाबालिग से घिनौना धंधा
पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष सिन्हा ने कहा, तृणमूल संदेशखाली की आंच से बचने की पूरी कोशिश कर रही है, जिसने सत्तारूढ़ पार्टी को अपनी चपेट में ले लिया है। महिलाओं के शोषण और वर्षों से स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने में उसके स्थानीय क्षत्रपों की भूमिका सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो कानून अपना काम करेगा और पार्टी तृणमूल कांग्रेस की तरह उन्हें नहीं बचाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी