टोल प्लाजा कर्मचारी पर हमला, कार के बोनट पर 8 किलोमीटर तक घसीटा

रविवार, 14 अप्रैल 2019 (08:39 IST)
गुरुग्राम। गुरुग्राम में टोल प्लाजा के एक कर्मचारी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर शनिवार को मारपीट की गई और लगभग आठ किलोमीटर तक कार के बोनट पर बांधकर उसे घसीटा गया। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12:40 बजे हुई, जब पीड़ित अशोक कुमार ने खेड़की दौला टोल प्लाजा पर एक इनोवा कार को रोकने की कोशिश की। 
 
डीसीपी राजेश सिंह ने कहा कि कार में चार लोग सवार थे, जिन्होंने टोल टैक्स चुकाए बिना भागने के चक्कर में अवरोधक को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि अशोक बूथ से बाहर आए और गुस्साए ड्राइवर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वह बोनट पर गिर गए। इसके बाद ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पीड़ित ने अपने बयान में कहा कि उसने कार के वाइपर को पकड़कर खुद को बचाया।
 

#WATCH Haryana: A car driver dragged a toll plaza employee on his car's bonnet in Gurugram when asked to stop at toll plaza.Victim says,"Car driver dragged me for 5-6km on his car's bonnet on a speed of about 100 km/hr. He said,'You'll stop my car?Even police doesn't stop my car' pic.twitter.com/Wz9kMOs8uu

— ANI (@ANI) April 13, 2019
अधिकारी ने कहा कि आरोपी अशोक को मानेसर में लगभग आठ किलोमीटर दूर एक अलग स्थान पर ले गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उनमें से एक आरोपी सुमित सिंह ने पुलिस से संपर्क करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी