गुरुग्राम में श्मशान घाट की दीवार ढही, हादसे में 4 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 21 अप्रैल 2024 (07:29 IST)
Gurugram news in hindi : हरियाणा में गुरुग्राम के अर्जुन नगर इलाके में एक श्मशान घाट की दीवार गिरने से शनिवार को उसकी चपेट में आकर एक नाबालिग लड़की सहित 4 लोगों की मौत हो गई। शाम करीब 6.20 बजे हुई इस घटना में 2 लोग घायल भी हुए।

ALSO READ: चॉकलेट खाने के बाद खून की उल्टियां होने से बच्ची की मौत
पुलिस ने कहा कि मदनपुरी श्मशान घाट की देखरेख करने और प्रबंधन समिति के सदस्य फरार हैं और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
 
यह घटना शमशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। तस्वीर में, अर्जुन नगर कॉलोनी के कुछ निवासियों को शमशान घाट की चारदीवारी के पास कुर्सियों पर बैठे देखा जा सकता है, तभी अचानक दीवार गिर जाती है। उनके घर श्मशान घाट के पीछे हैं।
 

गुरुग्राम में बड़ा हादसा। शमशान घाट के गेट की दीवार गिरी। बच्ची खुशबू सहित 4 लोगों पप्पू, कृष्ण, मनोज की मौत हुई। दीवार के किनारे लकड़ियों का ढेर लगा था। संभवत इसके चलते दीवार झुकी और गिर गई। #Haryana #Gurugram pic.twitter.com/Hyl1wxk7I6

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 20, 2024
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से चार को देवी दयाल (70), कृष्ण (52), मनोज गाबा (41) और नाबालिग लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी