विग में छिपा रखा था 33 लाख रुपए का सोना, एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (19:00 IST)
वाराणसी हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारी ने शनिवार को यूएई से लौट रहे 2 यात्रियों के पास से 45 लाख रुपए का सोना जब्त किया। यात्रियों में से एक ने 32.97 लाख रुपए का 646 ग्राम सोना पिघलाकर अपने विग के नीचे एक थैली में छुपाया था।

खबरों के अनुसार, उसी फ्लाइट में सवार एक अन्य यात्री के पास 238.2 ग्राम सोना पाया गया, जिसकी कीमत 12.14 लाख रुपए है। यात्री जिस कार्टन को ले जा रहा था उसे लपेटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक की परतों के बीच सोना छुपाया गया था।

यह दोनों यात्री शनिवार को एयर इंडिया के विमान से संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से लौटे थे। कस्टम अधिकारियों को जब दोनों यात्रियों पर संदेह हुआ तो उनकी जांच की गई। इस दौरान दोनों के पास से कुल मिलाकर 45 लाख रुपए की कीमत का सोना बरामद किया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी