उत्‍तराखंड के चमोली में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 12 लोगों की मौत

एन. पांडेय

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (22:03 IST)
देहरादून। शुक्रवार को चमोली के जोशीमठ तहसील अंतर्गत उर्गम पल्ला-जखोला-डुमक मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK 07 TA 6453 लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 17 लोग सवार थे, जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य में जुट गए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

दुर्घटना के मृतकों में दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र धनसिंह उच्छोग्वाड़, सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह, विक्रम सिंह रावत उम्र 43 वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ, सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह किमाणा (वाहन चालक), कश्मीरा देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा, लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ, ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक, राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक, गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला, रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला, गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई, शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल हैं।

इस दुर्घटना में जो 5 लोग घायल हुए हैं, उनमें अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहाबाद, रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी हापुड़, महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ, हेमंत चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़, जीतपाल उम्र 50 वर्ष पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा शामिल हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी