बिहार में महिला के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर दरिंदों ने की 5 साल के बेटे की हत्या

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (10:28 IST)
बक्सर। बक्सर में महिला के साथ हैवानियत और उसके मासूम बच्चे की हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।

खबरों के अनुसार बक्सर में एक दलित महिला के साथ आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके 5 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है।

खबरों के अनुसार दरिंदों ने पीड़िता और उसके बच्चे को मरा समझकर नहर में फेंक दिया। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  
 
बिहार के बक्सर के मुरार थाना क्षेत्र में दरिंदों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। बलात्कार के बाद उसके 5 साल के बेटे की हत्या कर फेंक दिया। ग्रामीणों ने जब बेसुध पड़ी महिला को देखा तो मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी।

महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में 2 लोगों को नामजद करते हुए बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए बक्सर रेफर किया गया है। बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों की जानकारी मिलेगी। दो आरोपियों में से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस दूसरे की तलाश कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी