मनोज तिवारी का बयान, सोनिया गांधी अगर छठ करतीं तो राहुल बुद्धिमान पैदा होते...

सोमवार, 12 नवंबर 2018 (15:46 IST)
अंबिकापुर। लोकसभा सांसद और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विवादित बयान दिया है। तिवारी के इस बयान के बाद वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।
 
मनोज तिवारी ने अंबिकापुर में बीजेपी एक सभा में एक बयान में कहा कि देशभक्त और बुद्धिमान होने के लिए छठ की पूजा जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कभी छठ नहीं किया, अगर सोनियाजी ने छठ पूजा की होती तो बड़ा बुद्धिमान .... आता। छठ पूजा की बड़ी महिमा है।
 
उन्होंने कहा कि छठ की पूजा किया कीजिए आप लोग, न हो सके तो इसमें शामिल होइए। मनोज तिवारी के बयान से साफ है कि वे सोनिया गांधी के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा करने से देशभक्त पैदा होते हैं।
 
मनोज तिवारी के इस बयान की आलोचना भी हो रही है। कांग्रेस इसके खिलाफ चुनाव आयोग में इस बयान की शिकायत भी करेगी। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेताओं और पुलिस के साथ विवाद के कारण मनोज तिवारी चर्चा में थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी