सनसनीखेज, अंडमान में आदिवासियों ने अमेरिकी पर्यटक को मार डाला

बुधवार, 21 नवंबर 2018 (15:07 IST)
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में बुधवार को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के नॉर्थ सेन्टिनेल आईलैंड में आदिवासियों ने एक अमेरिकी पर्यटक की हत्या कर दी।
 
पुलिस ने मृतक पर्यटक की पहचान जॉन एलेन चाऊ के रूप में की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मामला 20 नवंबर का है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
 
बताया जा रहा है कि यह अमेरिकी नागरिक पहले भी कई बार यहां आ चुका था और स्थानीय लोगों से मिल चुका था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी