राजस्थान के जालोर में यात्रियों से भरी बस से टच हुआ बिजली का तार, 6 यात्रियों की मौत

रविवार, 17 जनवरी 2021 (07:33 IST)
जालोर। राजस्थान के जालोर में शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी एक बस पर बिजली के तार से टच होने से आग लग गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई।
 
जालोर के महेशपुरा इलाके में हुए इस हादसे में जहां छह यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Rajasthan: Six died and seven injured as a bus caught fire after coming in contact with electric wire in Maheshpur of Jalore district, late last night (January 16).

"The injured have been referred to Jodhpur", said Additional District Collector, Jalore. pic.twitter.com/TCXNVpImqv

— ANI (@ANI) January 16, 2021
बताया जा रहा है कि बस मांडोली से ब्यावर के लिए निकली थी लेकिन रात में रास्ता भटकने की वजह से बस महेशपुरा गांव में घुस गई थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी