सहारनपुर में नाले में गिरने से 2 युवकों की मौत

शनिवार, 20 जनवरी 2018 (17:17 IST)
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश में सहारनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकल से जा रहे 2 युवकों की खंभे से टकराकर नाले में गिरने से मृत्यु हो गई।
 
 
पुलिस के अनुसार खालापार जैन इंटर कॉलेज का छात्र सन्नी गुप्ता (17) और मॉडर्न स्कूल का अर्पित खुराना (16) शुक्रवार को मोटरसाइकल से जा रहे थे। इस बीच मंगलपुर चौराहे के पास उनकी मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर एक खंभे से जा टकराई। इस हादसे में दोनों नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर हालत में घायल दोनों को नाले से बाहर निकाला। दोनों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने 1 हेडकांस्टेबल तथा 2 कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी