हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (10:59 IST)
Haryana news in hindi : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार को एक स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 मासूम घायल हुए हैं। 
 
यह हादसा उस समय हुआ जब कनीना में जीएलपी स्कूल की बस पलट गई। बस में 35 से 40 बच्चे सवार थे। आज ईद की सरकारी छुट्टी के बाद भी स्कूल चालू था।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, महेंद्रगढ़ में किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश के समय बस पलटी थी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने हादसे में 6 बच्चों की मौत की पुष्‍टि की है।

कुछ मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि हादसे के वक्त बस चालक नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। और उसकी मेडिकल जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह वास्तव में नशे में था या नहीं।
  
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी