तेलंगाना में ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में गिरी, 15 मरे

रविवार, 24 जून 2018 (14:42 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के यदाद्री जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली के नहर में गिरने से 14 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत हो गई।
 
 
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। सुबह लगभग 10 बजे लक्ष्मापुरम गांव के निकट मूसी नदी नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली गिर गई। उन्होंने बताया कि ट्रॉली में 20 से अधिक लोग सवार थे।
 
राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त एस. रमेश ने फोन पर बताया कि मृतकों में 14 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। हादसे में कम से कम 7 लोग घायल हो हुए हैं जिन्हें एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी