सार्वजनिक पार्क में ही सेक्स करने लगा जोड़ा

बर्लिन के एक पार्क में एक जोड़े को सार्वजनिक रूप से सेक्स करते देखकर लोग एकत्र हो गए लेकिन इससे उनकी इस गतिविधि में कोई अवरोध पैदा नहीं हुआ। वे अपने काम में इस तरह लिप्त रहे मानो कि वे अपने बेडरूम में हों और कोई भी उन्हें देख नहीं रहा हो। जब तक उनका सहवास कार्यक्रम पूरा नहीं हुआ तब तक वे अपने स्थान से नहीं हिले। इस समूचे कांड को लोगों ने अपने-अपने वीडियो में उतार लिया और वीडियो क्लिप में साफ दिख रहा है कि घास में पुरुष के पीछे का भाग ऊपर-नीचे हो रहा है।   
 
इस स्थिति को देखते हुए एक कैमरामैन ने जोड़े को पास की झाडि़यों के पीछे छिपकर देखा और इसे रिकॉर्ड किया। बाकी लोग इस रोमांटिक मनोरंजन को जहां दूर से देख रहे थे वहीं एक मां पुश चेयर को उनके कुछेक फीट दूर ले जाकर नजारा देखने लगी,लेकिन लोगों की भीड़ एकत्र होने के बावजूद यह बेशर्म जोड़ा अपने काम में लगा रहा। इन दोनों को देखकर जहां एक साइकिल सवार ने तस्वीर लीं और भीड़ के आसपास के कुछ लोग उनके आसपास टहलते नजर आए। इस बीच थोडा-सा सुस्ताने के लिए युवक ने एक लाइटर की मांग की और वहां मौजूद एक लड़के ने उसकी सिगरेट भी जलाई।
 
उसने सिगरेट का एक लंबा कश लगाया और फिर अपने काम में लग गया। लाइवलीक पर अपलोड किए गए इस वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा गया है। इसे एक 18 वर्षीय सोफी ब्राउन ने भी देखा जो कि अपने काम की नाइट शिफ्‍ट के बाद घर लौट रही थीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें