12 काम जिनसे बॉयफ्रेंड को होती है जलन

अगर पिछले कुछ समय से आपको भी लग रहा है कि आपके बॉयफ्रेंड का ध्यान आप पर से कम हो रहा है।  कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप बॉयफ्रेंड का ध्यान फिर से अपनी ओर खींच सकती हैं। कुछ ऐसे काम है, जो लड़कियां जानबूझकर या अनजाने में करती हैं, जिनसे उनके बॉयफ्रेंड को बहुत जलन हो जाती है। आइए जानते हैं - 
 
1. अन्य लड़कों के साथ फ्लर्टिंग : अगर लड़कियां जाने अनजाने अन्य लड़कों के साथ फ्लर्टिंग करती हैं तो उनके बॉयफ्रेंड्स काफी जलन से भर जाते हैं। उनके दिमाग में बस आपके ख्याल आने लगते हैं। ऐसा जानबूझकर करना सही नहीं है। परंतु अगर वह ध्यान नहीं दे रहे हैं तो हेल्दी फ्लर्टिंग में कोई बुराई नहीं।
 
2. किसी और लड़के के जोक्स पर खिलखिलाकर हंसना : आपके बॉयफ्रेंड की इच्छा होती है कि आपको उसका साथ सबसे अधिक अच्छा लगे। उसकी बातें आपको खुश करें। कई बार कोई और लड़का इतनी मजेदार बात कहता है कि आपकी हंसी छूट जाती है परंतु आपके बॉयफ्रेंड के लिए यह जलन पैदा करने वाला होता है। 
 
3. लड़कियों के साथ रात में रूकना, घूमने जाना : अगर आपके बॉयफ्रेंड को ऐसा लगता है कि आप लड़कियां मिलकर ऐसी जगह जा रही हैं जहां और बहुत से जान पहचान वाले या अजनबी लड़के आएंगे तो उन्हें आपके इस प्लान से भी दिक्कत होगी। आप जब तक बाहर होंगी, उन्हें आपका ख्याल सताता रहेगा। 
 
4. ऐसे लोगों के नाम दोहराना जो आपको टीनएज में पसंद थे : टीनएज में एक बाद एक कई लोगों पर क्रश होता है। शाहरूख खान से लेकर ब्रेड पिट तक, लड़कियां किसी न किसी सेलेब्रिटी को पसंद करती हैं। परंतु ये तब की बात थी जब आपका बॉयफ्रेंड आपके आसपास नहीं था। उसके होते हुए भी अगर आपको इनमें से किसी से प्यार है तो ये उसके लिए नागवार है। 
 
अगले पेज पर अन्य लड़कों को मैसेज... 
 

 
5. अन्य लड़कों को उनके नाम से बुलाना : आप किसी के बारे में बात कर रही हैं। आप उसे पूरे नाम से बुला रही हैं या केवल सरनेस से तो आपके बॉयफ्रेंड को कोई परेशानी नहीं होगी। परंतु जैसे ही आपने उसका केवल नाम लिया, आपके बॉयफ्रेंड को जलन होना स्वभाविक है। और अगर आपने कह दिया वह बहुत मजेदार है तो उसकी खैर नहीं। 
 
6. दूसरे लड़कों को मैसेज भेजना : आपके बॉयफ्रेंड के हिसाब से मैसेज भेजना कॉल करने से भी बड़ा गलत काम है। जब वह आपके साथ हमेशा है तो दूसरे लड़कों को मैसेज भेजने का क्या मतलब है। उन्हें इससे काफी जलन होगी। 
 
7. एक लड़का सबसे अच्छा दोस्त होना : आपने पहले ही साफ कर दिया है कि आप और दूसरा लड़का सिर्फ दोस्त हैं। बहुत अच्छे दोस्त परंतु कोई है जिसे यह बात हजम नहीं हो रही। आपका बॉयफ्रेंड को इस रिश्ते से दिक्कत है। आप टीवी नहीं देखतीं क्या? अक्सर ही बहुत अच्छे दोस्त आगे जाकर अपने अंदर छुपे प्यार को महसूस करते हैं। ऐसे में आपके बॉयफ्रेंड की जलन बेवजह तो नहीं। 
 
8. अपने पूर्व प्रेमी के साथ उसकी तुलना : आप तो ऐसे ही अपने पुराने प्रेमी का जिक्र चाहे जब कर देती हैं परंतु किसी को यह बिल्कुल पसंद नहीं। उसे लगता है उसे हर समय एक लड़के के साथ कांप्टिशन करना पड़ रहा है। आपके बॉयफ्रेंड को लगता है कहीं आप अभी भी अपने पूर्व प्रेमी से प्यार तो नहीं करतीं। उसमें खुद को बेहतर साबित करने की इच्छा अपने आप ही आ जाएगी।
 
अगले पेज पर अकेले पार्टी करने पर झगड़ा .... 
 

 
9. अपनी छुट्टियों में दोस्तों के साथ प्लान बना लेना : आपको बडे दिन बाद लंबी छुट्टी मिली। इससे पहले कि आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ कुछ समय बिताने की सोचता आपने उसे बता दिया आप तो अपने दोस्तों के साथ बाहर जा रही हैं। आपके बॉयफ्रेंड का यह सोचना कुछ हद तक लाजिमी है कि उसके साथ समय बिताने से ज्यादा आपको अपने दोस्तों के साथ घूमना पसंद है। आपने इतना अच्छा मौका अपने दोस्तों के लिए गंवा दिया।
 
10. जब आप अपने फ्रेंड्स की साइड लेती हैं : कोई बात है जहां उसे आपके सपोर्ट की जरूरत है। उसे लगभग पता है कि आप उसी का पक्ष लेंगी परंतु इस भरोसे को तोड़ते हुए आपने अपने दोस्तों का पक्ष ले लिया। आपने आज जता दिया कि आपके मन में ज्यादा नहीं तो कम से कम अपने बॉयफ्रेंड जितनी कीमत अपने दोस्तों की भी है।   
 
11. जब आप उसके बिना पार्टी जाती हैं और कई फोटो शेयर करती हैं : इस पार्टी में आने की उसकी कोई इच्छा नहीं थी क्योंकि यह आपके दोस्तों की पार्टी है। परंतु यकीन जानिए जब वह सोशल मीडिया पर आपकी कई सारी फोटो पोस्ट पर अपनी नजर दौड़ाता है तो उसे जलन होना निश्चित है। हालांकि कारण बताना मुश्किल है परंतु यह कड़वी सच्चाई है। 
 
12. आपका काम पर देर रात रूकना : क्या आपको आज भी देर हो जाएगी? कहीं आपका ऑफिस में कोई चक्कर तो नहीं चल रहा? क्या आप घर आकर उससे बात नहीं करना चाहतीं? आखिर उसे आज रात भी आपसे कॉल पर बात करने को नहीं मिलेगी। आपका अक्सर काम पर देर रात रूकना उसे बहुत अखरता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें