Tour & travels: भारत के 6 खास समुद्रीय पर्यटन स्थल, गर्मी में एडवेंचर का लें मजा

WD Feature Desk

सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (17:43 IST)
Top 5 beaches of India: भारत में यूं तो सैंकड़ों समुद्री तट है क्योंकि भारत तीन ओर समुद्र से ही घिरा हुआ है परंतु यहां 6 ऐसे समुद्री पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जा रही है जहां पर हर तरह की वाटर एक्टिविटी के साथ ही कई तरह के एडवेंचर का आप आनंद ले सकते हैं। इसी के साथ ही यहां की प्राकृतिक छटा को देखकर आपके मन में सुकून का अहसास होगा।
ALSO READ: गोवा में समुद्र तटों पर बनी 'कुटिया' में मछली-चावल परोसना अनिवार्य
1. लक्षद्वीप : यहां के मुख्य समुद्री तट हैं कावरती तट, कल्‍पेनी तट, मिनीकॉय तट, कदामत तट, अगाती तट और बंगाराम तट।  कदमत द्वीप और मिनीकॉय तट पर आप एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। 
 
2. बागा और कालांगुट तट बीच, गोवा : भारतीय राज्य गोवा के तट विश्व प्रसिद्ध हैं। दुनिया भर से यहां लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। गोवा चारों ओर समुद्र से घिरा है। मीरामार, कालांगुट तट, पोलोलेम तट, बागा तट, मोवोर, केवेलोसिम तट, जुआरी नदी पर डोना पाऊला तट, अंजुना तट, आराम बोल तट, वागाटोर तट, चापोरा तट, मोजोर्डा तट, सिंकेरियन, वरका तट, कोलवा तट, बेनाउलिम तट, बोगमोलो तट, पालोलेम तट, हरमल तट, मांडवी आदि तट यहां पर प्रसिद्ध है। हालांकि सबसे लोकप्रिय बागा और कालांगुट बीच देखने लायक है। संपूर्ण गोवा में इतने अधिक समुद्र तट हैं कि पर्यटकों को गोवा के सभी तटों को देखने में एक महीने से भी अधिक वक्त लग जाएगा। गोवा के इन समुद्र तटों पर, आप समुद्र की लहरों पर वॉटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वॉटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वॉटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
 
3. कोवलम बीच, केरल : भारत के केरल राज्य में तिरूवनंतपुरम के पास सबसे प्रसिद्ध कोवलम बीच मनमोहक और बहुत ही सुंदर है जो आंखों को बहुत ही सुकून देता है। यह बीच अपनी सुन्‍दरता और पर्यटकों को मिलने वाली बेहतर सुविधाओं के लिए जाना जाता है। केरल में बहुत सारे सुंदर समुद्री तट है परंतु कोवलम पर अधिकतर लोग जाते है। भारत के केरल राज्य में तिरूवनंतपुरम के पास सबसे प्रसिद्ध कोवलम बीच मनमोहक और बहुत ही सुंदर है जो आंखों को बहुत ही सुकून देता है। यह बीच अपनी सुन्‍दरता और पर्यटकों को मिलने वाली बेहतर सुविधाओं के लिए जाना जाता है। केरल का वर्कला बीच और मारारी तट भी बहुत शानदार है। 
Daman and Diu Beach Tourist Places
4. पांडिचेरी : इसे भारत का फ्रांस कहा जाता है। यहां पर यनम, माहे, कराईकल और बोट हाउस, चुन्नाम्बर समुद्री तट है। चुन्नाम्बर पर आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा सभी तटों की सुंदरता को देखकर आप अचंभित रह जाएंगे।
ALSO READ: लक्षद्वीप के खूबसूरत बीच जिनके आगे मालदीव्स भी कुछ नहीं
5. दमण दीव : दमन और दीव गुजरात के जूनागढ़ और महाराष्ट्र के मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं। दीव के देवका तट पर बच्चों के लिए इस तट पर भरपूर मनोरंजन के साधन है- जैसे मनोरंजन पार्क, कलरफूल वॉटर फाउंटेन और सबसे खास खच्चर पर बैठकर समुद्र के किनारों की सैर करना। यही पर ठहरने और घुमने की सारी व्यवस्थाएं हैं।
 
6. अंडमान निकोबार : यदि आप अंडमान आते हैं, तो आपको राधानगर बीच पर जाना चाहिए। यहां पर सभी तरह की एडवेंचर और वाटर एक्टिविटी मिल जाएगी। यहां के समुद्री तट पर इतने रंगों की मछलियां और अन्य जीव जंतु पाए जाते हैं जितने रंग के किसी अन्य समुद्री तट पर नहीं पाए जाते हैं। यहां आप ट्रेकिंग, कैंपिंग, ट्रेलिंग, स्कूबा डाइविंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें