पीवी सिंधु ने सिल्वर किया पक्का, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय

सोमवार, 27 अगस्त 2018 (13:04 IST)
भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जीत कर फाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-17, 15-21, 21-10 से हराया।
 
 
इसके साथ ही सिंधु एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं। इससे पहले भारत की बैडमिंटन सितारा साइना नेहवाल को महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में विश्व की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से हार झेलनी पड़ी। 
 
साइना को कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। साइना भारतीय शटलर जीबीके स्टेडियम में शीर्ष वरीय ताई जू यिं के हाथों सीधे सेटों में 17-21, 14-21 से पराजित हुईं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी