एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट में अदिति 49वें स्थान पर खिसकी

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (15:29 IST)
शंघाई। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अंतिम 9 होल में 3 बोगी की जिससे उन्होंने 3 ओवर 75 का स्कोर बनाया और वह बुइक एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट में शनिवार को तीसरे दौर के बाद संयुक्त 49वें स्थान पर खिसक गई।
 
 
पहले 2 दौर में इवन पार का स्कोर बनाने वाली अदिति का 54 होल के बाद स्कोर 3 ओवर 219 है। उन्होंने पहले 9 होल में 2 बर्डी और 2 बोगी की लेकिन अंतिम 9 होल में 3 बोगी से वह नीचे खिसक गई। 

 
स्पेन की कार्लोटा सिंगाडा (67) और सेई यंग किम 3 दौर के बाद 11 अंडर 205 के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी