महाबली खली ने राखी सावंत क्यों कहा 'ड्रामा क्वीन'...

रविवार, 25 नवंबर 2018 (20:14 IST)
लुधियाना। रेसलर खली ने रविवार अभिनेत्री राखी सावंत को ‘ड्रामा क्वीन‘ करार दिया। दलीप सिंह राणा उर्फ महाबली खली ने इसी महीने की 11 तारीख को हरियाणा के पंचकूला में हुई एक रेसलिंग फाइट के दौरान चोटिल हुई सुश्री सावंत को ‘ड्रामा क्वीन‘ बताया।
 
उन्होंने कहा कि राखी सावंत अभिनेत्री हैं और अभिनय करने के लिए जानी जाती हैं, अगर वो ऐसा नही करेंगी तो उन्हें राखी सावंत कौन कहेगा। उन्होंने कहा कि रेसलिंग में यह आम तौर पर लगने वाली आम चोटें है।
 
उल्लेखनीय है कि राखी सावंत ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जहां खली भी मौजूद थे, अंतरराष्ट्रीय रेसलर रोबेल की चुनौती स्वीकार कर रिंग में प्रवेश किया था जिसके बाद सुश्री रोबेल ने उन्हें कंधे पर बिठाने के बाद पटक दिया। वह घायल हो गईं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह आराम की सलाह दी थी। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी