Coronavirus के बढ़ते मामलों के कारण मॉस्को टेनिस टूर्नामेंट रद्द

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (10:18 IST)
लंदन। मॉस्को में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है।पुरुष वर्ग में यह टूर्नामेंट 19 अक्टूबर और महिला वर्ग में उसके 1 सप्ताह बाद शुरू होना था। एटीपी और डब्ल्यूटीए ने संयुक्त बयान में इसे रद्द करने का ऐलान किया।
ALSO READ: Coronavirus precautions : कोरोना काल में कैसे करें मास्क का इस्तेमाल, जानिए जरूरी बातें
बयान में कहा गया कि मॉस्को में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अब संभव नहीं है। मॉस्को शहर प्रशासन ने भी इस पर स्वीकृति जताई है। एटीपी का सेंट पीटर्सबर्ग ओपन हालांकि 12 अक्टूबर से होगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी