कोरोना के कारण ओलंपिक आयोजकों ने सांस्कृतिक उत्सव रद्द किए

सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (17:36 IST)
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक को कोरोना वायरस के कारण 2021 तक स्थगित कर दिया गया है लेकिन ओलंपिक आयोजकों ने इस साल होने वाले निप्पन उत्सव के चार सांस्कृतिक उत्सवों को रद्द कर दिया है। 
 
आयोजकों ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि उत्सव को 2021 में कराने पर विचार चल रहा है। उत्सव को 2020 में मार्च के आखिर से सितम्बर तक होना था।
 
यह टोक्यो 2020 का आधिकारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम था जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभिन्न मौके देना था कि वे खेलों के आयोजन में सहभागी बन सकें। 
 
टोक्यो ओलंपिक इस साल 24 जुलाई से होने थे लेकिन अब इनका आयोजन अगले साल 23 जुलाई से होगा। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी