ओसाका ने तोक्यो फाइनल में प्रवेश किया

शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (17:47 IST)
तोक्यो। जापान की नाओमी ओसाका ने शनिवार को इटली की कैमिला जियार्जी को 6-2, 6-3 से हराकर पैन पैसिफिक ओपन के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा से होगा।

 
 
तीसरी वरीय ओसाका को ऐतिहासिक अमेरिकी ओपन खिताब जीतने के बाद अपनी लगातार 10वीं जीत दर्ज करने में 71 मिनट लगे। 
 
पूर्व नंबर एक प्लिस्कोवा ने दो घंटे में क्रोएशिया की डोना वेकिच को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी