विश्व कप हॉकी में पाक का लचर प्रदर्शन, कप्तान रिजवान ने की प्रबंधन की आलोचना

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (09:47 IST)
कराची। पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर ने टीम प्रबंधन और पदाधिकारियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारत में खेले गए विश्व कप हॉकी में राष्ट्रीय टीम के लचर प्रदर्शन के लिए सीनियर खिलाड़ियों को दोष देना अनुचित है।


रिजवान ने कहा, प्रबंधन में शामिल लोग अब विश्व कप में खराब प्रदर्शन के लिए छह या सात सीनियर खिलाड़ियों को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि हमें थोड़े समय के लिए स्थानीय कोच और प्रबंधन की नियुक्ति करने की तदर्थ व्यवस्था समाप्त करनी होगी।

रिजवान ने कहा,  अगर हम अच्छे परिणाम चाहते हैं तो हमें एक विदेशी कोच और क्वालीफाइड स्टाफ की जरूरत है। पाकिस्तान भुवनेश्वर में खेले गए विश्व कप में बेल्जियम से हारकर बाहर हो गया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी