शनि-मंगल से पीड़ित हैं तो 11 जून को बड़े मंगल के दिन दान करें बेसन के लड्‍डू, पढ़ें सरल विधि

शनि-मंगल से पीड़ित लोगों को ज्येष्ठ मास में आने वाले बड़े मंगल के दिन मंगल का व्रत करना चाहिए तथा हनुमान जी को बेसन का लड्डू भोग लगाना चाहिए। इतना ही नहीं इस दिन बेसन के लड्‍डू का दान अति उत्तम माना गया है। आइए जानें कैसे बनाएं सरल विधि से बेसन के लड्‍डू... 
 
सामग्री : 
 
1 कप मोटा बेसन (दरदरा पिसा हुआ), 4-5 बड़ा चम्मच घी, शकर बूरा एक कप, 1 चम्मच पिसी इलायची, चांदी का वर्क, मेवे की कतरन।
 
विधि : 
 
सबसे पहले एक कड़ाही में बेसन लेकर 4-5 चम्मच घी डालें व लगातार चलाते रहें, जब तक कि बेसन हल्का भूरा ना हो जाए। यह भी ध्यान रखें कि बेसन जल न जाएं।
 
अब ठंडा करें। फिर शकर बूरा, पिसी इलायची व मेवे की कतरन डालकर चलाते रहें। जब गुनगुना हो जाए तब इसके लड्डू बनाएं और ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर भगवान को भोग लगाएं। 
 
नोट : इसमें आप घी तथा शकर अपने हिसाब से कम-ज्यादा भी कर सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी