तपती गर्मी में सेहतमंद बनाए रखेगा रोज कस्टर्ड आइसक्रीम विद मिल्क

सामग्री : 
 
1 लीटर दूध, शकर 250 ग्राम, 200 ग्राम रोज आइसक्रीम (कस्टर्ड पाउडर), 2 टी स्पून, अनारदाने 1/4 कप, स्ट्रॉबेरी 1/4 कप, रोज एसेंस। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले कस्टर्ड पाउडर थोड़े दूध में घोलें, बाकी दूध उबालें व धीरे-धीरे कस्टर्ड घोल मिलाते जाएं। बराबर चलाते रहे फिर शकर मिलाएं। गाढ़ा होने पर उतारें व ठंडा करके फेंट लें। 
 
अब 2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें, अनार व स्ट्रॉबेरी के कतरे डालें व गिलासों या प्यालों में डालें। 
 
स्कूप से आइसक्रीम डालें। रोज एसेंस छिड़कें व ताजा-ताजा गुलाब की पत्तियों से सजाकर पेश करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी