कमला हैरिस ने इस तरह दी माइक पेंस को विदाई, जीता सबका दिल

गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (08:10 IST)
वॉशिंगटन। कमला हैरिस ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद ऐसी भूमिका निभाई जिसका निर्वहन सामान्य तौर पर निवर्तमान राष्ट्रपति करते हैं।
ALSO READ: कमला हैरिस: अमेरिका की पहली महिला उप-राष्ट्रपति के भीतर कितना भारत बसता है?
हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ ने बुधवार को अमेरिकी कैपिटल की सीढ़ियों पर खड़े होकर पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस और उनकी पत्नी केरेन को विदाई दी।
 
दोनों दंपतियों ने सीढ़ी पर कुछ देर तक खड़े होकर बातचीत की और उसके बाद पेंस कार में सवार होकर रवाना हो गए। यह परिपाटी सामान्य रूप से पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को निभानी थी लेकिन वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी