आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट लेकर नहीं दिखा ‘उत्साह’, कम हो गए 1 करोड़ व्यूज

शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (08:26 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई तीसरी और आखिरी बहस को लेकर मतदाताओं ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया। इस बहस को 6.30 करोड़ लोगों ने देखा। पहली बहस के मुकाबले इसे करीब 1 करोड़ व्यूज कम मिले। 

ALSO READ: ट्रंप-बिडेन के बीच बहस में उठे Corona, नस्ली भेदभाव और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे
नील्सन मार्केटिंग रिसर्च ने बयान में बताया गया कि तकरीबन 6 करोड़ 30 लाख लोगों ने गुरुवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी बहस को देखा। पहले बहस के मुकाबले हालांकि इसमें गिरावट दर्ज की गई। गत 29 सितंबर को हुई पहली बहस को 7 करोड़ 31 लाख लोगों ने देखा था।
 
इससे पहले 19 अक्टूबर 2016 को ट्रंप और तत्कालीन ड्रेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच हुई आखिरी बहस को 7 करोड़ 15 लाख लोगों ने देखा था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी