48 दिन में 1 करोड़ लोगों ने किए रामलला के दर्शन

गुरुवार, 14 मार्च 2024 (15:01 IST)
Ayodhya Ram Mandir news : अयोध्या में 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अब तक 1 करोड़ लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने अयोध्यावासियों को लगभग एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोग बोलते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा! श्री अयोध्या धाम में अब तक 1 करोड़ श्रद्धालु तो ऐसे ही आ गए हैं।
 

लोग बोलते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा!

श्री अयोध्या धाम में अब तक 1 करोड़ श्रद्धालु तो ऐसे ही आ गए हैं... pic.twitter.com/DHlsC79x0d

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 14, 2024
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूर्यवंश की राजधानी देश की पहली सोलर सिटी बन रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी