मेरठ में 100 साल की महिला से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

सोमवार, 23 नवंबर 2020 (11:35 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले की एक अदालत ने 100 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील निशांत कुमार गर्ग ने बताया कि मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ अंकित पूनिया ने दुष्कर्म किया था। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड था।
ALSO READ: महोबा में नाबालिग से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म
उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की बाद में मौत हो गई थी। महिला के पोते ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सरकारी वकील के अनुसार अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी अंकित को दोषी करार देते हुए उसे सजा सुनाई। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी