UP में कोरोना मामले काफी कम, 291 नए केस

शुक्रवार, 18 जून 2021 (19:39 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को राज्य में 291 नए मामले सामने आए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 53 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस दौरान 774 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसी के राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 5 हजार 343 है। 
 
दूसरी ओर, राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बलिया के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वे वैक्सीनेशन सेंटर भी गए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी