हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में नागा साधु की हत्या

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (14:14 IST)
Ayodhya news in hindi : अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में 44 वर्षीय एक नागा साधु की बुधवार देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
 
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान साधु राम सहारे दास (44) के रूप में की गई है। उसकी बुधवार देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर एक गहरा निशान पाया गया। 
 
बताया जा रहा है कि साधु यहां अपने 2 शिष्‍यों के साथ रहता था। घटना के बाद उनका शिष्य मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी