जानें, गर्लफ्रेंड के फ्लैट से कूदने वाले भाजपा नेता का सच

सोमवार, 25 मई 2020 (12:13 IST)
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। दावा है कि तस्वीरों/वीडियो में दिख रहा शख्स हरियाणा के भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके फ्लैट पर पहुंचे थे, लेकिन दरवाजे पर किसी के आने पर फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी।

वायरल वीडियो देखें-

ये भाजपा नेता चंद्र प्रकाश कथूरिया है अपनी महिला मित्र से बेचारा चोरीे चुपके मिलनेे गया था तभी किसी नें दरवाजा खटखटा और कथूरिया पकड़े जानें के डर से बालकनी से कूद गए और इनकी टांग टूट गई।
भाजपा नेता की अजब प्रेम की
टांग टूटी प्रेम कहानी
pic.twitter.com/DFrHk4Adje

— Aafrin (@Aafrin7866) May 24, 2020


क्या है सच-

हमारी पड़ताल में हमें 24 मई का भाजपा के एक प्रेस नोट मिला, जिसमें लिखा है कि हरियाणा शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया को पार्टी ने 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया है। हालांकि, इसमें निलंबन के कारणों का जिक्र नहीं किया गया है। 

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथूरिया 22 मई को चंडीगढ़ के सेक्टर-63 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सोसाइटी की तीसरी मंजिल स्थित एक जानकर महिला के फ्लैट में आए हुए थे। डोरवेल बजने पर सामने आने की बजाय कथूरिया ने कपड़े के सहारे बालकनी से नीचे उतरने की कोशिश की थी, लेकिन वे दूसरी मंजिल से गिर गए। जिससे उनकी दाईं टांग में चोट आई थी।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया ही हैं। लेकिन अभी उन पर लगे आरोपों पर जांच जारी है, तो अभी कोई फैसला नहीं किया जा सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी