चौड़ीकरण मुहिम टली

शनिवार, 3 मार्च 2012 (08:48 IST)
कमरी मार्ग चौ़ड़ीकरण मुहिम फिलहाल टल गई है। नगर निगम ने शुक्रवार से अभियान शुरू करने की तैयार कर ली थी, लेकिन अंतिम समय में इसे रोक दिया गया।


सूत्र बताते हैं कि प्रशासनिक स्तर पर मुहिम टालने का फरमान जारी हुआ। अब 5 मार्च को अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हालाँकि होली के त्योहार और बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब के जन्मदिवस के कारण आगे भी मामला टल सकता है। सूत्र इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।


कर ली थी तैयारी

नगर निगम ने गुरुवार को कमरी मार्ग पर तु़ड़ाई शुरू करने की तैयारी कर ली थी। इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकता भी पूरी कर ली गई थी। प्रशासन व पुलिस विभाग को भी अमला उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह कदम वापस खींच लिए गए। हालांॅकि इस बात की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। जल्दबाजी में नगर निगम को किरकिरी सहन करनी प़ड़ी।


जनप्रतिनिधियों का दबाव

मार्ग चौ़ड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम के बीच असमन्वय खुलकर उजागर हो गया है। सूत्र बताते हैं कि जनप्रतिनिधियों के दबाव में नगर निगम स़ड़क चौ़ड़ीकरण अभियान जल्द शुरू करना चाहता है, जबकि प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं है।


आखिरी समय में हाथ खींचे

अंदरूनी तौर पर खींचतान के हालात बने हुए हैं। यही वजह रही कि नगर निगम को पूरी तैयारी करने के बावजूद अंतिम समय में अपने हाथ पीछे खींचना प़ड़े।


नगर निगम के अधिकारी भी दबी जुबान इस बात को स्वीकारते हैं कि बिना प्रशासन व पुलिस की मदद के निगम काम नहीं कर पाएगा। बावजूद व्यक्तिगत हठधर्मिता के कारण असमन्वय की स्थिति बन गई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें