अक्टूबर 2011 : धरती पर हुए हम सात अरब

ND
01 : सृष्टि की खोज की कर्मस्थली बनी प्रयोगशाला का राष्ट्रपति पाटिल ने निरीक्षण किया।

02 : दलाई लामा को गाँधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा। शांति टिग्गा पहली महिला सेना जवान बनी। स्विट्‌जरलैंड में राष्ट्रपति पाटिल ने कहा कि दोनों देश विशेषाधिकार साझेदारी की ओर बढ़ें।

03 : भारत-जर्मनी के उच्च प्रतिनिधि मंडलों ने आर्थिक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। हॉफमेन, वीटलर और स्टीनमन (जिनका 3 दिन पूर्व निधन हुआ) को चिकित्सा नोबेल देना तय। दिल्ली पुलिस द्वारा जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ भड़काऊ लेख के लिए मामला दर्ज।

04 : संयुक्त अरब अमीरात में भारत के डबल ट्रेप निशानेबाज रोजन सोढ़ी ने स्वर्ण जीता। योजना आयोग गरीबी रेखा की सीमा ग्रामीण क्षेत्र में 26 और शहरी क्षेत्र में 32 रुपए प्रतिदिन रखने पर अड़ा। बिहार के पूर्व मुख्मंत्री भागवत झा आजाद का निधन। भौतिकी में पर्लमटर, रीस और स्मिट को नोबेल देने की घोषणा। दिल्ली में करजई-मनमोहन सिंह के बीच सामरिक समझौते संपन्न।

05 : भारत में दुनिया का सबसे सस्ता टेबलेट पर्सनल कम्प्यूटर (आकाश) जारी। जन. वीके सिंह ने कहा कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर में चीन की फौज सहित 4 हजार लोग मौजूद। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मार्केंडेय काटजू भारतीय प्रेस परिषद के नए अध्यक्ष बने। राष्ट्रपति पाटिल की विएना यात्रा के दौरान रेल प्रौद्योगिकी पर सहमति बनी। इसराइल के डेनियल शेटमैन को वर्ष का रसायन का नोबेल।

06 : अमेरिकी कंपनी 'एपल' के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। स्वीडन के कवि ट्रांसट्रोमर को 2011 का साहित्य नोबेल देने की घोषणा। राऊ (इंदौर) में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 6 जिंदा जले, 7 घायल।

07 : अरब क्रांति की अग्रदूत तवाक्कुल करमान, लायबेरिया की जॉनसन सरलीफ और अफ्रीका में महिलाओं को लामबंद करने के लिए रोबेर्तो गबोही को 2011 का शांति नोबेल संयुक्त रूप से देने की घोषणा।

08 : वायुसेना प्रमुख ब्राउन ने कहा कि पाक में सुरक्षा के हालात खतरनाक, भारत पूरी तरह मुस्तैद। अभिनेता अनुपम खेर को कालिदास सम्मान देने की घोषणा।

09 : मुंबई इंडियंस ने बंगलोर चैलेंजर्स को ट्‌वेंटी-20 में हराया। अर्थशास्त्री डॉ. विष्णुदत्त नागर का निधन।

10 : गजल सम्राट जगजीत सिंह का निधन। डॉ. मोहन धारिया को इंदिरा गाँधी एकता पुरस्कार (2010) देने का फैसला। पत्रकार-वार्ता में कपिल सिब्बल ने कहा कि पूरा देश 'लोकल' होगा। हिसार उपचुनाव में टीम अण्णा ने कांग्रेस के विरोध में प्रचार तेज किया। सुप्रीम कोर्ट ने कसाब की मौत की सजा पर रोक लगाई।

11 : प्रधानमंत्री ने सैन्य कमांडरों को आगाह किया कि पड़ोस में परमाणु सुरक्षा गंभीर खतरे में है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छपरा से भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी की 'जनचेतना' रथयात्रा को हरी झंडी दिखाई। नईदुनिया के राजनीतिक संपादक विनोद अग्निहोत्री को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार देने की घोषणा। 93 के मुंबई विस्फोट कांड का प्रमुख आरोपी इकबाल मिर्ची लंदन में गिरफ्तार।

12 : सुप्रीम कोर्ट के वकील और अण्णा टीम के सदस्य प्रशांत भूषण के कश्मीर को आत्मनिर्णय के अधिकार देने के बयान पर उनकी पिटाई।

13 : हिसार लोकसभा उपचुनाव में भारी मतदान। आरडीएक्स से लदी एक कार अम्बाला में पकड़ी गई। श्रीराम सेना ने दिल्ली कोर्ट परिसर में अण्णा समर्थकों की पिटाई की। भूटान नरेश वांगचुक और जेटसन पेमा परिणय-सूत्र में बँधे। मुंबई में देव आनंद किशोर कुमार सम्मान से विभूषित हुए।

14 : उप्र की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा 700 करोड़ की लागत से निर्मित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल का नोएडा में लोकार्पण। प्रशांत भूषण के कश्मीर पर विवादास्पद बयान से अण्णा ने किनारा किया। हैदराबाद में भारत ने इंग्लैंड को 126 रनों से हराकर पहला एक दिवसीय मैच जीता।

15 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जमीन घोटालों में जेल भेजे गए।

16 : आर्थिक बदहाली, बेरोजगारी, महँगाई के खिलाफ अमेरिका में भड़का विरोध एशिया-योरप के 82 देशों में फैला। सरकारी नर्स भँवरी देवी की गुमशुदगी के मामले में राजस्थान के जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा मंत्रिमंडल से बर्खास्त।

17 : एक सप्ताह के लिए अण्णा हजारे का मौन व्रत शुरू। हिसार लोकसभा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप विश्नोई जीते, कांग्रेस की जमानत जब्त। गुजरात दंगों के बाद निलंबित आईपीएस अफसर संजीव भट्ट जमानत पर रिहा। मनमोहन सिंह इब्सा शिखर सम्मेलन के लिए प्रिटोरिया पहुँचे।

18 : इसराइल ने पहले चरण में 477 फिलीस्तीनी कैदी छोड़े। लखनऊ में अरविन्द केजरीवाल पर हमला।

19 : ब्रिटिश लेखक जुलियन बर्न्स को इस वर्ष का मैन बुकर पुरस्कार देने की घोषणा। पाक सेना प्रमुख कियानी ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह पाक पर हमले की हिमाकत न करे।

20 : लीबिया का तानाशाह गद्दाफी मारा गया। मोहाली तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को हराकर भारत ने 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल की।

21 : सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त नोएडा में फॉर्मूला वन ग्रांप्रि रेस आयोजित करने की अनुमति दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इराक युद्ध समाप्ति की घोषणा की।

22 : राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में 12वीं पंचवर्षीय योजना के दृष्टिपत्र को मंजूरी।

23 : तुर्की के पूर्व क्षेत्र में भूकम्प के 7.3 और 5.6 तीव्रता के दो झटकों से 1 हजार लोगों के मारे जाने का अनुमान, सैकड़ों इमारतें जमींदोज। मुंबई में चौथा वनडे मैच भी भारत ने जीता। 11 हजार गाने गाकर आशा भोसले ने गिनीज बुक में अपनी उपस्थिति दर्ज की।

24 : केंद्र सरकार ने निर्देश दिए कि हर परिवार के बैंक खाते खोले जाएँ। अमरसिंह को मानवीय आधार पर जमानत मिली।

25 : भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 5-0 से हराकर वनडे अंरा क्रिकेट शृंखला जीती। बिहार के सुशील कुमार ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में 5 करोड़ जीते। अण्णा टीम की किरण बेदी द्वारा हवाई यात्रा के गलत बिल पेश करने के खुलासे से विवाद।

26 : चीन के खगोलशास्त्रियों ने 2 हजार वर्ष पूर्व मानव इतिहास के पहले सुपरनोवा का रहस्य खोला।

27 : अण्णा के ब्लॉग लेखक परुलकर ने बताया कि अण्णा 20-45 वर्ष के आयु के युवाओं का देशव्यापी संगठन बनाएँगे।

28 : नोएडा में फॉर्मूला वन रेस के अभ्यास सत्र का पहला दौर शुरू। ज्ञानपीठ विजेता श्रीलाल शुक्ल का निधन। नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो ने बताया कि क्राइम में 35 शहरों में दिल्ली अव्वल।

29 : अण्णा कोर टीम की मैराथन बैठक में निर्णय लिया गया कि टीम को भंग करने की जरूरत नहीं। मप्र ने 11वीं पंचवर्षीय योजना की विकास दर 2 वर्ष पूर्व ही प्राप्त कर ली।

30 : पहली बार भारत में आयोजित ग्रांप्रि फॉर्मूला वन रेस जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल ने जीती। टीम अण्णा ने कहा कि वह अपने लिए संविधान बनाएगी।

31 : उत्तरप्रदेश के धनोरा गाँव में जन्मी नरगिस प्रतीकात्मक रूप से दुनिया की 7 अरबवीं बच्ची घोषित। सैफ अली पगड़ी बँधवाकर पटौदी की विरासत के नवाब बने। दिल्ली में मोहन धारिया को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किया गया।


5 प्रमुख घटनाएँ
* भारत में दुनिया का सबसे सस्ता टेबलेट पर्सनल कम्प्यूटर 'आकाश' जारी।
* सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मार्केंडेय काटजू भारतीय प्रेस परिषद के नए अध्यक्ष बने।
* मायावती ने द्ख्र 700 करोड़ से निर्मित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल का नोएडा में लोकार्पण किया।
* अमेरिकी राष्ट्रपति ने इराक में युद्ध समाप्ति की घोषणा की।
* भारत में पहली बार फॉर्मूला वन रेस आयोजित। जर्मनी के सेबेस्टियन वेटल विजेता बने।

वेबदुनिया पर पढ़ें