स्मृति शेष : बलिराम भगत

ND
आजीवन किसानों के विकास कार्यक्रमों का नेतृत्व करने वाले और पाँच बार सांसद रहे बलिराम भगत का जन्म पटना में 7 अक्टूबर,1922 को हुआ। वे 1939 से ही बिहार के प्रांतीय छात्र संगठनों से जुड़ गए और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में कॉलेज छोड़कर दो वर्षों तक अज्ञातवास में रहकर राष्ट्रीय चेतना फैलाने में सक्रिय रहे। अंतरिम संसद (1950-52) में सदस्य सहित 1970 तक की लोकसभा के सदस्य रहे। 1954 से 58 तक अनेक शिखर मंडलों के नेता रहे। भगत 1958 से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य रहे। नई दिल्ली में आयोजित पहली भारत-रूस वार्ता में 1968 में उन्होंने भारतीय शिष्टमंडल के नेता के रूप में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कई मंत्रालय संभाले, जिनमें योजना, वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालय शामिल हैं। संपादक के नाते 1947 में उन्होंने प्रगतिशील हिन्दी साप्ताहिक 'राष्ट्रदूत' आरंभ किया था। 2 जनवरी 2011 को उनका निधन हुआ।

वेबदुनिया पर पढ़ें