लड़ाकू विमानों पर जापान की निगाहें

सोमवार, 27 अगस्त 2012 (19:42 IST)
जापान ने जमीनी स्तर पर आत्मरक्षा बल को मजबूती देने के मकसद से चार सतही लड़ाकू विमानों को हासिल करने का लक्ष्य बनाया है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि जापान अमेरिका से ऐसे चार विमानों को हासिल करने के लिए 2013 में करीब 3.8 करोड़ का करार करेगा।

पूर्वी चीन सागर में नानसेई द्वीप पर रक्षा क्षमताओं को मजबूती देने के मकसद से भी इन विमानों को हासिल करने का लक्ष्य रखा है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें