अमरनाथ यात्रा, 1.57 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

मंगलवार, 9 जुलाई 2013 (15:17 IST)
FILE
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के मंगलवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गई। इसके साथ पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.57 लाख से अधिक हो चुकी है। आज 1,951 श्रद्धालुओं का नया जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हो चुका है।

यात्रा अधिकारियों ने कहा कि कल शाम तक 1,57,333 से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ में पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि अमरनाथ की यात्रा के लिए 1,951 श्रद्धालुओं को लेकर 58 गाड़ियां सुबह करीब पांच बजे भगवती नगर में यात्री निवास से रवाना हुईं।

उन्होंने यह भी बताया कि श्रद्धालुओं में 1,476 पुरुष, 353 महिलाएं और 25 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 97 साधु भी शामिल हैं। आज रवाना हुए जत्थे के साथ ही कुल 29,428 श्रद्धालु जम्मू से अमरनाथ के लिए रवाना हो चुके हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें