आज गुरुवार, 25 नवंबर को गुरु-पुष्य नक्षत्र (Guru Pushya Yoga 2021) का शुभ संयोग बन रहा है। दीपावली पूर्व बनने वाले गुरु-पुष्य नक्षत्र की तरह ही इस बार भी शुभ मुहूर्त का महासंयोग निर्मित हो रहा है। वर्ष 2021 में 25 नवंबर को इस साल का आखिरी गुरु-पुष्य नक्षत्र का यह विशेष योग बना है।
Guru Pushya Yog Timing गुरु-पुष्य: आज के शुभ संयोग-
25 नवंबर, गुरुवार के दिन गुरु-पुष्य नक्षत्र का शुभ समय सुबह 06.50 मिनट से शुरू हो गया है तथा यह सायंकाल 06.50 मिनट तक जारी रहेगा। अत: इस समय में आप विशेष खरीदारी, जैसे- प्लॉट, मकान, वाहन, आभूषण अथवा अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक आयटम लेने की सोच रहे हैं तो वो भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी और स्कीम में भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज किया गया यह निवेश भविष्य में निश्चित ही लाभकारी रहेगा। पंचांग के अनुसार आज का शुभ समय- सुबह 6:00 से 9:11, सायं 5:00 से 6:30 तक रहेगा।
Guru Pushya Nakshatra
आज के दिन राहु काल का समय दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक रहेगा। अत: आप राहु काल के समय को छोड़कर शेष समय में खरीदारी करेंगे तो निश्चित ही आपके जीवन में शुभता का संचार होगा।
साथ ही आज के दिन गुरु-पुष्य के अलावा पांच (5) और भी शुभ योग बन रहे है। जिसमें खास संयोग सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ ही शुक्ल, शुभ और ब्रह्रा नामक योग भी बन रहे हैं। इस तरह आज के दिन 5 अन्य संयोग और गुरु-पुष्य मिलाकर यानी कुल छ: संयोग से भरा दिन शुभ और मंगलकारी दिन रहेगा। अत: आज का दिन हर तरह के शुभ कार्य और हर तरह की आवश्यक खरीदारी के लिए समय बहुत ही शुभदायी साबित होगा। 25 Novmeber 2021 Guru Pushya