शुक्रवार विशेष : धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करेंगे ये 6 खास उपाय

Webdunia
Astrology Remedies
 
शुक्रवार धन के लिए मां लक्ष्मी का दिन है। मां लक्ष्मी अपनी अर्चना से जितना प्रसन्न होती है उससे अधिक भगवान विष्णु की आराधना से खुश होती हैं। यहां पढ़ें शुक्रवार के 6 सरलतम उपाय... 
 
1. जल्दी करोड़पति होने की इच्छा रखने वाले लोगों को शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। इससे जल्दी ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
 
2. शुक्रवार के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण (घर का उत्तरी-पूर्वी कोना अथना पूजा स्थान) में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रखें, बत्ती में रुई की बाती के स्थान पर लाल रंग के सूती धागा हो तथा दीपक में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। इसका प्रभाव भी तुरंत ही दिखने लगता है।
 
 
3. इस दिन गरीबों को सफेद वस्तु या खाद्य पदार्थों का दान करना चाहिए। यदि किसी अपाहिज भिखारी या गाय को भोजन करवा सकें और सबसे अधिक शुभ रहेगा और जल्दी ही मालामाल हो जाएंगे।
 
4. शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा उन्हें दक्षिणा (पैसे) तथा पीला वस्त्र देकर विदा करें। इससे मां की कृपा अत्यन्त जल्दी प्राप्त होती है।
 
5. शुक्रवार को श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करें तथा अभिषेक किए हुए जल का पूरे घर में छिड़काव करें। इसके पश्चात श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ अपने तिजोरी में रख दें। जल्दी ही घर में धन आने लगेगा।
 
 
6. शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी तथा थोड़ी की केसर, एक चांदी के सिक्के के साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रखनी चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में घर में धन आना शुरू हो जाता है और पुराने कर्जे भी समाप्त हो जाते हैं।

ALSO READ: शुक्रवार को आजमाएं ये सरल उपाय, खत्म होगी आर्थिक परेशानी

ALSO READ: शुक्रवार का यह प्रयोग खोल देगा आपकी किस्मत का ताला, जानिए कैसे?

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख