Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 नवंबर, 2025)

WD Feature Desk

रविवार, 2 नवंबर 2025 (07:02 IST)
मेष (Aries)
 
Today Horoscope Rashifal 02 November 2025 : करियर: कार्यस्थल पर पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। 
लव: रिश्ते में रोमांस रहेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं साझा कर सकते हैं।
धन: आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं, पर जोखिम लेने से बचें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए शांत रहें।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।ALSO READ: Bhishma Panchak 2025: भीष्म पंचक क्या होता है, क्यों लगता हैं, जानें पंचक की तिथियां
 
वृषभ (Taurus)
 
करियर: आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। वित्तीय सौदों और साझेदारी के काम सफल होंगे। अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।
लव: प्रेम और शांति का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा।
धन: बचत करने में सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद में निवेश के लिए दिन शुभ है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बाहरी खानपान से बचें।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
 
मिथुन (Gemini)
 
करियर: आज संचार कौशल के कारण बड़ी सफलता मिलेगी। मीडिया या सेल्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मीटिंग्स में अपनी बात स्पष्ट रखें।
लव: रिश्ते में खुशहाली बनी रहेगी। पार्टनर के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।
धन: आय अच्छी है, पर अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश सोच-समझकर करें।
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे। तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।
उपाय: श्रीगणेश को दूर्वा या हरी घास चढ़ाएं।
 
कर्क (Cancer)
 
करियर: सहकर्मियों का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घर से जुड़े काम या व्यापार में लाभ होगा। भावुक होकर कोई फैसला न लें।
लव: परिवार को प्राथमिकता दें। पार्टनर के साथ घरेलू मामलों पर चर्चा हो सकती है।
धन: धन संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। वाहन या घर पर खर्च हो सकता है।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। पर्याप्त आराम करें।
उपाय: आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
 
सिंह (Leo)
 
करियर: अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता आज सबसे अधिक प्रभावी रहेगी। 
लव: प्रेम संबंध सुखद रहेंगे। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। अहंकार से बचें।
धन: भाग्य आपका साथ देगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
स्वास्थ्य: ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा। हड्डियों से जुड़ी छोटी समस्या हो सकती है।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
 
कन्या (Virgo)
 
करियर: बारीक काम और विश्लेषण आज आपको सफलता दिलाएगा। सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रखें।
लव: अनावश्यक आलोचना से बचें। पार्टनर के प्रति सहज और व्यावहारिक रहें।
धन: कर्ज चुकाने के लिए अच्छा दिन है। बजट बनाकर चलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्वस्थ आहार लें।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
 
तुला (Libra)
 
करियर: साझेदारी के काम में लाभ होगा। कार्यस्थल पर संतुलन और शांति बनाए रखेंगे।
लव: रोमांस और खुशी रहेगी। पार्टनर के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
धन: आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा। अनावश्यक खर्च टाल दें।
स्वास्थ्य: संतुलित आहार लें। तरोताजा महसूस करेंगे।
उपाय: सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण करें।ALSO READ: Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल
 
वृश्चिक (Scorpio)
 
करियर: गुप्त योजनाओं पर काम सफल होगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। रिसर्च से जुड़े काम करने वालों के लिए दिन उत्तम है।
लव: रिश्ते में गहराई महसूस होगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे। ईर्ष्या से बचें।
धन: अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। बीमा या विरासत से जुड़ा लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: गुस्से को नियंत्रित करें। ध्यान करने से लाभ होगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
धनु (Sagittarius)
 
करियर: आज भाग्य आपका साथ देगा। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े काम सफल होंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
लव: पार्टनर के साथ खुशहाल और आशावादी समय बिताएंगे। यात्रा का प्लान बन सकता है।
धन: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के लिए उत्तम दिन है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खुशमिजाज़ महसूस करेंगे।
उपाय: पीले रंग का प्रयोग करें।
 
मकर (Capricorn)
 
करियर: काम का दबाव अधिक रहेगा, फिर भी आपकी मेहनत और जिम्मेदारी की भावना आज आपको सफलता दिलाएगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 
लव: रिश्ते में गंभीरता बनाए रखें। पार्टनर के प्रति ईमानदार और समर्पित रहें।
धन: बचत करने पर ध्यान दें। अचल संपत्ति से लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है। आराम करना जरूरी है।
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
 
कुंभ (Aquarius)
 
करियर: नवाचार से कार्यस्थल पर लाभ होगा। नए विचारों से सफल होंगे। सामुदायिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
लव: दोस्त या सोशल सर्कल आपके रोमांटिक लाइफ में मदद कर सकते हैं। पार्टनर के साथ खुले विचारों से बात करें।
धन: आय स्थिर रहेगी, पर अचानक खर्च आ सकता है। समझदारी से काम लें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए सामाजिक रहें। पैर और टखनों का ध्यान रखें।
उपाय: असहाय को वस्त्र तथा उन्न दान करें।
 
मीन (Pisces)
 
करियर: कला और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सरकारी मामलों में सफलता मिल सकती है।
लव: अत्यधिक भावुकता से बचें। पार्टनर के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे।
धन: अज्ञात स्रोतों से आय हो सकती है। लेकिन बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। 
स्वास्थ्य: आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। पानी से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें।
उपाय: भगवान श्री विष्णु की पूजा करें।ALSO READ: When is Dev Diwali: देव दिवाली कब हैं- देव उठनी एकादशी पर या कार्तिक पूर्णिमा पर?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी