बड़ी खबर, भारत में चलेगी फ्लाइंग कार, एक साथ 2 लोग कर सकेंगे आसमान की सैर

Webdunia
बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (10:07 IST)
नई दिल्ली। भारत में जल्द ही फ्लाइंग कार से आसमान की सैर का सपना साकार हो सकता है। इसमें एक साथ 2 लोग आसमान की सैर कर सकेंगे।
 
अमेरिका का फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन फ्लाइंग कार को उड़ने की परमिशन दे चुका है। कई कंपनियां इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रही हैं। अब भारत की विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
 
भारत की पहली फ्लाइंग कार का कॉन्सेप्ट मॉडल तैयार कर लिया गया है और सोमवार को इसकी समीक्षा की गई। इस अवसर पर कंपनी ने पहली बार कार का मॉडल सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया।
 
< — Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) September 20, 2021 >चित्र सौजन्य : ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्विटर अकाउंट

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख