'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार होगा ऐश्वर्या का हीरो

'जज्बा' भले ही पिट गई हो, लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन डिमांड में हैं। करीन आधा दर्जन प्रोजेक्ट्स वे करने वाली हैं। फिलहाल वे करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' कर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी हैं। 

प्यार का पंचनामा 2 की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म से पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को फिल्म से जोड़ा गया था। सूत्रों का कहना है कि फवाद फिल्म में ऐश्वर्या के अपोजिट होंगे, जबकि रणबीर की जोड़ी अनुष्का के साथ होगी। 
यह फिल्म 'दूसरा आदमी'‍ फिल्म से प्रेरित बताई जा रही है। ऐश्वर्या और फवाद एक-दूसरे को चाहते हैं। फवाद को ऐश्वर्या खो देती हैं और उन्हें अपने प्रेमी का अक्स अपने से युवा रणबीर कपूर में नजर आता हैं। 
 
ऐश्वर्या की यह करण के साथ पहली फिल्म है। वे फवाद के साथ भी पहली बार काम कर रही हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें