कान फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा था अहमद बेनाइसा की फिल्म का प्रीमियर, चंद घंटे पहले हो गया एक्टर का निधन

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (16:38 IST)
Photo - Twitter
कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस में ‍‍किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में कई देशों की फिल्मों का प्रीमियर भी हो रहा है। कान में अल्जीरियाई एक्टर अहमद बेनाइसा की फिल्म 'सन्स ऑफ रामसेस' का प्रीमियर भी होने वाला था। लेकिन प्रीमियर के चंद घंटे पहले एक्टर का निधन हो गया।

 
अहमद बेनाइसा ने 78 की उम्र में अंतिम सांस ली। खबरों के अनुसार वह लंबे समय से बीमार चल रहे थष। एक्टर के निधन की खबर सामने आने के बाद कान फिल्म फेस्टिवल में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।
 
एक्टर की मृत्यु के बाद एमके2 फिल्म्स ने यह घोषणा की कि 'सन ऑफ रामसेस' की स्क्रीनिंग अहमद बेनाइसा को समर्पित की जाएगी। निर्देशक क्लेमेंट कोगिटोर ने अहमद की मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा कि मुझे अहमद बेनाइसा के आकस्मिक निधन से गहरा दुख पहुंचा।
 
अहमद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। अहमद बेनाइसा के नाम पर 120 से अधिक फिल्में हैं। अहमद फ्रांस के प्रतिष्ठित नेशनल थिएटर स्कूल में प्रशिक्षित थे। अपने शानदार अभिनय की वजह से छाप छोड़ चुके एक्टर 78 की उम्र में भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर थे। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख