Bigg Boss 13 : मल्लिका शेरावत की बोल्ड अदाएं देख शरमा गए सलमान खान

Webdunia
रविवार, 22 दिसंबर 2019 (15:42 IST)
बॉलीवुड के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के इस बार के 'वीकेंड के वार' में इस बार हाईवोल्टेज ड्रामा के साथ ही बोल्डनेस का तड़का भी लगा। बिग बॉस के घर में बीते दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पहुंचीं।

 
मल्लिका शेरावत घर के अंदर गई और घरवालों को कई टास्क भी दिए। वो घर में मौजूद घरवालों के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दी। मल्लिका शेरावत ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मस्ती भरे अंदाज में एक पैर पर डांस कराया। 
 
इसके साथ ही मल्लिका ने पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को एक टास्क दिया। जिसमें उनको बिना हाथ लगाए एक सेब खाने को कहा और तो और रश्मि देसाई और अरहान खान को टास्क देते हुए पिलो फाइट करने को कहा। साथ ही मल्लिका शेरावत कंटेस्टेंट असीम के साथ रोमांटिक डांस करते हुए उनकी बाहों में झूलती दिखाई दी। 

ALSO READ: दीपिका पादुकोण ने बताई रणवीर सिंह संग शादी करने की वजह
 
वहीं आज मल्लिका सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगी और उनके साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ग्रीन कलर की ड्रेस पहने मल्लिका बिग बॉस के स्टेज पर ग्रैंड तरीके से एंट्री करती हैं। एंट्री के वक्त मल्लिका 'जलेबी बाई' गाने पर डांस करती हैं। 
 
सलमान भी उनका पूरा साथ देते हैं। मल्लिका को देखते ही सलमान कहते हैं कि 'आप इतनी हॉट हैं कि मुझे गर्मी लग रही है।' इसके बाद सलमान अपने हाथ में लिए एक बोर्ड से हवा लेने लगते हैं।
 
सलमान के हॉट कहने पर मल्लिका पूछती हैं, 'कितनी हॉट हूं आप बताइए ना।' इस पर सलमान कहते हैं, 'इतनी, इतनी'। आगे मल्लिका कहती हैं, 'शरमा गए आप। हाथ पकड़िए, आंखों में आंखें डालिए और वो तीन शब्द कहिए।' इसके बाद मल्लिका सलमान को नानखटाई खिलाती हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख