कोरोना वायरस : मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, शहर के 8 होटलों में किए ये इंतजाम

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (11:28 IST)
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में तहलका मचा हुआ है। इस वायरस से अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस वायरस से बचने के लिए आगह करने के साथ-साथ दिल खोलकर मदद भी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपनी दरियादिली दिखाई है। 
 
रोहित ने मुंबई पुलिस के लिए शहर के आठ होटल दिए हैं। इन होटलों में उनके रहने का बंदोबस्त किया है। इस दौरान इन होटलों में वे पुलिसकर्मी ठहर सकते हैं जो लोगों की सुरक्षा के लिए घर से बाहर गली-चौराहों में तैनात हैं। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर दी है। 

<

#RohitShetty has facilitated eight hotels across the city for our on-duty #CovidWarriors to rest, shower & change with arrangements for breakfast & dinner.

We thank him for this kind gesture and for helping us in #TakingOnCorona and keeping Mumbai safe.

— Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 21, 2020 >
मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, 'रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटल हमारे ऑन-ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के लिए दिए हैं। जिसमें हम आराम कर सकते हैं, नहा सकते हैं, हमारे नाश्ते और डिनर का इंतजाम भी किया गया है। हम उनकी इस दयालुता के लिए और हमारी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद कहते हैं।' 
 
बता दें कि इससे पहले रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मज़दूरों की मदद करने के लिए सामने आए थे। उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोइस (FWICE) को 51 लाख रुपए डोनेट किए थे। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख